करौली: मगरमच्छ ने एक बुजुर्ग को बनाया अपना शिकार
(Karauli, Karauli) राजस्थान के करौली जिले में शुक्रवार सुबह चंबल नदी में मगरमच्छ ने एक बुजुर्ग को अपना शिकार बना लिया ।
बुजुर्ग की पहचान करौली जिले के ही टोड़ी गांव निवासी गोपाल माल्हा के रूप में हुई है, वह मवेशियां चराने के लिए चंबल के आसपास घूम रहा था, इसी दौरान नदी किनारे जाकर बैठ गया और अचानक मगरमच्छ आया और उसके अपना शिकार बना लिया । यह हादसा चंबल के राजघाट और अटार घाट के बीच हुआ । मगरमच्छ ने इतनी तेजी से झपट्टा मारा कि गोपाल को बचने का मौका ही नहीं मिला । सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और एनडीआरफ की टीम को बुलाया गया । उल्लेखनीय है कि मानसून के दौरान चम्बल से सटे राजस्थान के धौलपुर और करौली जिलों में आम लोगों कों मगरमच्छ द्वारा शिकार बनाए जाने की घटनाए होती रहती है ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।