इस व्यापारी ने अन्य मुस्लिम व्यापारियों से भी गौशाला में सहयोग देने के लिए आग्रह किया है । जानकारी के अनुसार कोटा नगर निगम की गौशाला में बारिश के बाद कीचड़ में फंसने से गायों की मौत होने लगी है, तीन दिन में 15 से अधिक गायों की मौत हो चुकी,वहीं कई गायें बीमार हालत में है ।
यह सुनकर मुस्लिम व्यापारी जाकिर सहयोग के लिए आगे आया और उसने दस हजार फीट सैंड स्टोन देने की घोषणा की जिससे गौशाला में कीचड़ खत्म हो जाए । इस सैंड स्टोन से गायों के बैठने के स्थान का पक्का किया जाएगा । जाकिर के इस योगदान पर नगर निगम के महापौर महेश विजय ने तारीफ की और सम्मान भी किया । माहापौर ने कहा कि जाकिर की इस पहल से समाज के आपसी सौहार्द का बनेगा ।
जाकिर का कहना है कि वह भविष्य में भी गौशाला में जरूरत अनुसार सहयोग करता रहेगा और अन्य व्यापारियों को भी इसके लिए प्रेरित करेगा ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।