गोरखपुर हादसा : डॉ. कफील बने कुछ बच्चों के लिए फरिश्ता, सोशल मीडिया पर हो रही खूब सराहना
(Gorakhpur, Gorakhpur) गुरुवार रात को गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी से बच्चे तड़प-तड़प कर मर रहे थे वहीं एक डॉक्टर कुछ बच्चों के लिए फरिश्ता बनकर सामने आया. इंसेफेलाइटिस वार्ड के प्रभारी व बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. कफील की सोशल मीडिया पर खूब सराहना हो रही है, दरअसल गुरूवार की रात करीब दो बजे उन्हें सूचना मिली कि अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी की सूचना मिली. सूचना मिलते ही डॉक्टर समझ गए की स्थिति कितनी भयावह होने वाली है, आनन-फानन में वह अपने मित्र डॉक्टर के पास पहुंचे और ऑक्सीजन के तीन सिलेंडर अपनी गाड़ी में लेकर शुक्रवार की रात तीन बजे सीधे बीआरडी अस्पताल पहुंचे. तीन सिलेंडरों से बालरोग विभाग में करीब 15 मिनट ऑक्सीजन की आपूर्ति हो सकी |

रात भर किसी तरह से काम चल पाया, लेकिन सुबह सात बजे ऑक्सीजन खत्म होते ही एक बार फिर स्थिति गंभीर हो गई. डॉक्टर ने शहर के गैस सप्लायर से फोन पर बात की. बड़े अधिकारियों को भी फोन लगाया लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया,डॉ. कफील अहमद एक बार फिर अपने डॉक्टर मित्रों के पास मदद के लिए पहुंचे और करीब एक दर्जन ऑक्सीजन सिलेंडर का जुगाड़ किया. इस बीच उन्होंने शहर के करीब 6 ऑक्सीजन सप्लॉयर को फोन लगाया. सभी ने कैश पेमेंट की बात कही. इसके बाद कफील अहमद ने बिना देरी किए अपने कर्मचारी को खुद का एटीएम दिया और पैसे निकालकर ऑक्सीजन सिलेंडर लाने को कहा | इस बीच डॉक्टर ने एम्बु पंप से बच्चों को बचाने की कोशिश भी की गई. डॉ कफील के इस प्रयास की सोशल मीडिया पर खूब प्रशंसा हो रही है|

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।