गोरखपुर में बाढ़ की स्थिति गंभीर, लोगों में दहशत, शहर में घुसा पानी
(Gorakhpur, Gorakhpur) गोरखपुर में बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है। लखनऊ हाईवे की तरफ से शहर में आने वाले रास्ते पर बाढ़ का पानी आ गया है। नौसड़ और ट्रांसपोर्टनगर में राप्ती नदी का पानी घुस गया है। ट्रांसपोर्टनगर चौकी तक पानी आ गया है। इससे लोगों में काफी दहशत है और लोग काफी परेशान है।
हालांकि प्रशासन का दावा है कि स्थिति को जल्द ही कंट्रोल कर लिया जाएगा। बात दें कि नौसड़ बांध से शुक्रवार से ही रिसाव हो रहा था। गोरखपुर से लखनऊ जाने वालों को बाघागाड़ा होकर फोरलेन के रास्ते आना जाना पड़ रहा था। नौसड़ में बालू की बोरियों और अन्य उपायों से पानी रोकने की सभी कोशिशें बेकार हो रही हैं
गोरखपुर के खोराबार क्षेत्र का नउवा अवल का बिनहा रिंग बांध आज सुबह 5 बजे टूट गया। बांध टूटने के चलते दो हजार की आबादी प्रभावित हो गई है। सहजनवा डुमरिया बाबू बांध पर बने चोरमा रेग्युलेटर पर बने बेथलवाल से नदी का पानी छू गया। पानी इस पार गिरना कुछ घण्टों के बाद शुरू हो जाएगा। इससे तीन दर्जन से ऊपर गांवों के खेत प्रभावित होने की आंशका बढ़ गई है।
दूसरी तरफ गोरखपुर-बस्ती मंडल में बाढ़ से हालात अब बेकाबू होते जा रहे हैं। बीते 24 घंटे में चार लोगों की मौत हो गई है। गोरखपुर जिले में सवा लाख लोग संकट में हैं। उनकी मदद के लिए सेना ने मोर्चा संभाल लिया है। एयरफोर्स की हेलीकॉप्टर टीम गुरुवार से ही मदद में लग गई है। सोनौली रोड पर शुक्रवार को भी रोडवेज बसें नहीं चलीं। वहीं मानीराम-पीपीगंज रेल मार्ग पर पानी लग गया है

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।