सीबीआई ने सभी पर भादवि की धारा 302 120 बी एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत चार्ज शीट दाखिल की हैं। मामले में संज्ञान के बाद अदालत में पूर्व सांसद समेत सभी आरोपियों पर हत्या समेत तीन धाराओं में ट्रायल चलेगा। इस मामले में 25 अगस्त को सीबीआई कोर्ट में सुनवाई होनी है मोहम्मद शहाबुद्दीन दिल्ली स्थित तिहार जेल में बंद है। चार्जशीट के बाद पूर्व सांसद की मुश्किलें बढ़ गई है।
इससे पहले इस मामले में एक अन्य अभियुक्त सोनी कुमार उर्फ सोनू पर चार्जशीट दायर किया गया था। इस तरह कुल आठ लोगों पर राजदेव रंजन की हत्या में चार्जशीट दायर किये जा चुके हैं। यहां बता दें कि 13 मई 2016 को हिन्दुस्तान के पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या सीवान में तब कर दी गई थी जब वह कार्यालय से घर लौट रहे
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।