पत्नी का कहना है कि उसका अनिल के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया, जिसके बाद अनिल की पत्नी ने पीसीआर कॉल किया। पीड़ित पत्नी का कहना है कि पीसीआर कॉल के बाद पुलिस दोनों को लेकर अम्बेडकर नगर पुलिस स्टेशन पहुंची जहां एक बार फिर पुलिसकर्मियों के सामने अनिल और आरोपी का झगड़ा हो गया। पीड़िता के मुताबिक, इसी झगड़े के दौरान आरोपी ने अनिल पर लोहे की रॉड से वार कर दिया, जिसमें अनिल की मौत हो गई। वहीं, पुलिस के मुताबिक ये पूरा झगड़ा पुलिस स्टेशन में नहीं, बल्कि पुलिस स्टेशन के बाहर हुआ था। मृतक के परिजनों का आरोप है कि झगड़ा पुलिस स्टेशन के अंदर पुलिसकर्मियों के सामने हुआ था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।