हालांकि सरकार की दी गई चेतावनी से स्कूलों ने वसूल की गई फीस को कोर्ट में जमा कराना शुरू कर दिया है। अब तक 17 स्कूलों ने कोर्ट में बढ़ी हुई ली गई फीस जमा करा दी है, कई और स्कूल भी कोर्ट में फीस जमा करवाने की तैयारी कर रहे हैं।
इसी बीच सरकार से साफ किया है कि स्कूलों को अधिग्रहण उसकी प्राथमिकता नहीं है। उसकी प्राथमिकता अभिभावकों से बढ़ी हुई ली गई फीस लौटलवाना है। स्कूल ऐसा करते हैं तो उसे परेशानी नहीं है।
बता दें कि हाल ही में अभिभावकों को राहत देने के लिए दिल्ली सरकार ने प्राइवेट स्कूलों को दो टूक शब्दों में चेतावनी दी थी कि अगर वे जस्टिस अनिल देव सिंह कमेटी की सिफारिशों को मानने से इंकार करते हैं तो दिल्ली सरकार उन स्कूलों का अधिग्रहण कर लेगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।