(Jodhpur, Jodhpur)
राजस्थान के एक आबकारी अधिकारी का तबादला अवकाश के दिन वाट्सएप पर जारी करने को हाई कोर्ट ने गलत बताया है। कार्ट ने आबकारी आयुक्त द्वारा वाट्सएप पर जारी आदेश पर एतराज जताते हुए राज्य सरकार से जवाब तलब किया है। मामला जोधपुर के जिला आबकारी अधिकारी ओम प्रकाश विश्नोई से जुड़ा है। उनका 14 माह में पांच बार तबादला किया गया। इस बार तो अवकाश के दिन ही आदेश जारी कर दिए गए। विश्नोई ने इस आदेश के विरुद्ध हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। विश्नोई की ओर से पैरवी करते हुए उनके वकील ने कहा कि पिछले 14 माह में याचिकाकर्ता का यह पांचवा तबादला है। इस बार तो अवकाश के दिन ही तबादला आदेश जारी किए गए और अगले दिन वाट्सएप पर रिलीविंग आदेश भी जारी कर दिए। जिला आबकारी अधिकारी के तबादले नियमानुसार वित्त विभाग की ओर से जारी होते हैं, लेकिन हर बार आबकारी आयुक्त ने तबादले कर दिए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।