शुक्रवार को तड़के करीब सवा अचानक उनके एक वाहन में तकनीकी खराबी आ गयी तो मांट क्षेत्र में माइलस्टोन-100 के समीप सभी वाहन रुक गये। तभी आगरा की ओर से आ रही वोल्वो बस चालक को झपकी आने से अनियंत्रित बस पीछे खड़े ट्रक से टकराकर कई जवानों को घायल कर दिया।
इससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गये तो सीआरपीएफ के जवान सर्वेश कुमार,अजय कुमार,दर्शन सिंह, रंजीत, अमित कुमार, अखिलेश प्रताप, सर्वेश कुमार, पीके दीक्षित, विक्रमादित्य, श्रीकांत, महिपाल समेत करीब एक दर्जन जवान घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस और एक्सप्रेस वे कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर घायल जवानों को तत्काल एम्बूलेंस से वृन्दावन स्थित सौ शैय्या हॉस्पिटल में भर्ती कराया।
इसदौरान जवानों ने बस चालक मनोज कुमार को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इस मामले की रिपोर्ट सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट अजीत कुमार ने बस चालक मनोज कुमार निवासी अकबरपुर,कानपुर देहात के खिलाफ थाना मांट में दर्ज कराई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।