तलाक के बाद उसकी बहन ने जीवन साथी डॉट कॉम पर अपना प्रोफाइल डाला था। वेबसाइट्स के जरिये उसकी बहन की पहचान समीर गर्ग नामक शख्स से हुई। आरोपी ने खुद को अमेरिकी फाइनेंस कंपनी का ग्लोबल हेड और पूर्व आइएएस का बेटा बताया था। महिला अपने बेटे के साथ उससे तीन सितंबर को मिलने गई थी। इसके बाद से दोनों लापता है। एसीपी मोहम्मद इकबाल और थानाप्रभारी संजय शर्मा की टीम ने टेक्नीकल सर्विलांस के जरिए काम शुरू किया। इसी बीच शिकायतकर्ता का अपनी बहन से संपर्क हुआ। पुलिस के कहने पर उसने बहन से कहा कि पिता एम्स में भर्ती हैं। महिला ने बताया कि वह मुंबई जा रही है। वहां से लौटकर एम्स पहुंचेगी।
सर्विलांस के जरिये पुलिस को महिला की लोकेशन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की मिली। टीम ने रेलवे स्टेशन पर जाल बिछाया और मुंबई जाने वाली ट्रेन का प्लेटफॉर्म नंबर बदलने की सूचना लाउडस्पीकर में अनाउंस करा दी। आरोपी महिला व बच्चे के साथ बाहर निकला तो टीम ने उसे दबोच लिया। उसकी हकीकत महिला को बताई गई तो पीड़िता के पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाना शुरू कर दिया। वह उसे वैष्णो देवी दर्शन के लिए कटरा ले गया व अपने माता-पिता से मिलवाने के लिए गोवा भी ले गया।
आरोपी ने पीड़िता से करीब 3.50 लाख रुपये ठग लिये। उसने महिला का अश्लील वीडियो भी बना लिया था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म, धोखाधड़ी, जान से मारने की धमकी देने व अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।आरोपी के पास से नौ सिम कार्ड, फर्जी वोटर आइकार्ड, आधार, पैन व नामी कंपनी का नकली आइकार्ड व कुछ महिलाओं के क्रेडिट कार्ड बरामद हुए हैं। आरोपी ने बताया कि वह लेडीज वर्सेज रिक्की बहल फिल्म देखकर ठगी के धंधे में उतरा उसका परिवार बवाना में रहता है।
योगेश की हरकतें देखकर परिवार ने करीब सात साल पहले उससे संबंध खत्म कर लिया था। पत्नी ने भी उससे तलाक ले लिया था। आरोपी दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में कई महिलाओं के साथ ठगी कर चुका है। उत्तर प्रदेश की एक महिला ने दरियागंज थाने में केस दर्ज कराया था, हालांकि तब उसने रुपये देकर समझौता कर लिया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।