बच्चा नहीं हो रहा था तो पति ने पत्नी को पिलाया तेजाब, दहेज के लिए किया प्रताड़ित...
(Churu, Churu) राजस्थान के चूरू जिला मुख्यालय पर मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है । यहां एक पति ने अपनी पत्नी को महज इसलिए तेजाब पिला दिया,क्योकि विवाह के तीन वर्ष बाद भी उसके बच्चा नहीं हो रहा था। पति रमजान ने पत्नी रूबीना को बच्चा होने की दवा बताकर तेजाब पिला दिया और खुद घर छोड़कर फरार हो गया

हालत बिगड़ती देखकर रूबीना ने अपने परिजनों को फोन किया,तो वे स्थनीय अस्पताल लेकर गए,यहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए जयपुर रैफर कर दिया । 12 दिन तक जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती रही,रूबीना की हालत में दो दिन पहले सुधार हुआ तो उसके परिजनों ने पति रमजान के खिलाफ रविवार रात चूरू महिला पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है ।

बयान में रूबीना ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह रमजान से 14,नवम्बर 2014 को हुअा था । रूबीना के पिता भेड़-बकरियां चराने का काम करते हैं,इसलिए विवाह में पति द्वारा की गई दहेज की मांग पूरी नहीं कर सके । इससे नाराज रमजान ने विवाह के दो माह बाद ही दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। एक बार घर से भी निकाल दिया,लेकिन समाज की समझाइश के बाद रमजान ने रूबीना को फिर से घर में रख लिया। विवाह के दो वर्ष बाद तक संतान नहीं होने से नाराज रमजान ने रूबीना के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया ।

इसी बीच 21 अगस्त को रमजान ने रूबीना को दवा की दो बोतल देते हुए कहा कि इनके पीने से बच्चा हो जाएगा। रूबीना ने बोतल में दिया हुआ पदार्थ पिया और तबीयत बिगड़ गई,यह देखकर रमजान घर से फरार हो गया। तबीयत बिगड़ती देखकर रूबीना ने अपने परिजनों को फोन किया तो वे मौके पर पहुंचे । परिजन अस्पताल में रूबीना को दवा बताकर दी गई दोनो बोतल साथ लेकर गए तो चिकित्सकों ने इसे तेजाब बताते हुए उसे जयपुर रफैर कर दिया । महिला पुलिस थाना अधिकारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।