चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा पुलिस ने
(DELHI, DELHI) जिला पुलिस की अपराध शाखा ने चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा है। इनके पास से तीन चोरी की बाइक बरामद की। पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार के अनुसार गत 14 सितंबर को संदीप वासी कैथल ने शिकायत दर्ज कराई थी।

कि गुरु नानक कालोनी पिहोवा स्थित उसकी इलेक्ट्रोनिक्स शाॅप से चोरों ने एक बैटरी 20 हजार रुपए की नगदी चुरा ली। जांच CIA वन के एचसी सुधीर कुमार, लखनसिंह विरेंद्र की टीम को सौंपी थी।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी सिमरजीत ने पूछताछ में कबूल किया कि करीब चार दिन पहले उसने गुरप्रीत ने दुकान में चोरी की थी। इसके अलावा कुरुक्षेत्र से एक बाइक और दो बाइक पिहोवा से चोरी की थी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।