शिवसैनिकों ने नवरात्रों के चलते बंद कराई 600 मीट शॉप
(DELHI, DELHI) नवरात्र के दौरान शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने गुरुग्राम में 600 चिकेन और मीट शॉप को बंद कराने का मामला सामने आया है। शिवसेना के महासचिव और प्रवक्ता रितुराज ने कहा कि उन्होंने सभी मीट शॉप्स को इसके बारे में नोटिस भिजवाया था। उन्होंने कहा की इस बार हमने रेस्त्रां और दूसरे फूड चेन को कोई नोटिस नहीं भेजा क्योंकि उनके उत्पाद बाहर दिखाई नहीं देते। लोगों को परिणाम भुगतना होगा।
रितुराज ने कहा की हमने मंगलवार को गुरुग्राम के डिप्टी कमिश्नर विनय प्रताप सिंह को मेमोरैंडम दिया था कि मीट शॉप को बंद करा दिया जाए। लेकिन प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, हम मामले को देख रहे हैं और किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने नहीं दिया जाएगा।' बता दें कि इससे पहले भी शिव सेना इस तरह की मांग गुरुग्राम में करती रही है।

Digital Desk: Firoz Khan

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।