विश्वास गुप्ता के मुताबिक, राम रहीम कहता था कि हनीप्रीत को बेटी बनाया है तो वह रात में घर पर भी रह सकती है। हनीप्रीत और राम रहीम मिले हुए थे। हनीप्रीत राम रहीम की गोद ली हुई बेटी भी नहीं है। राम रहीम ने हनीप्रीत का कोई लीगल अडॉप्शन नहीं किया था। विश्वास ने आगे बताया कि मैंने हनीप्रीत और राम रहीम को एक साथ एक आपत्तिजनक स्थिति में देखा है। राम रहीम और हनीप्रीत दिन में करीब 23 घंटे साथ ही रहते थे। हनीप्रीत को रोकने के लिए राम रहीम बुखार का बहाना भी बनाता था।
विश्वास ने कहा कि राम रहीम जेल में होने के बावजूद भी बहुत पावरफुल है। आज मैं प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहा हूं लेकिन जब मैं इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद वापस जाऊंगा तो फिर आप लोगों को दिखूूंगा भी या नहीं पता नहीं। बता दें कि गुरमीत राम रहीम सिंह दो साध्वियों से यौन शोषण के मामले में 20 साल की सजा काट रहा है। गुरमीत अभी रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।