बताया जाता है कि युवती किसी तरह पास के पुलिस स्टेशन पहुंची और अपनी आपबीती बताई। पुलिस पीड़ित युवती को नोएडा लेकर आ गई है। पुलिस युवती का मेडिकल करवाने के लिए जिला अस्पताल पहुंच गई है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात नोएडा के गोल्फ कोर्स के पास एक युवती किसी का इंतजार कर रही थी। उसी समय वहां पर एक स्कार्पियो गाड़ी आकर रुकी। युवती अभी कुछ समझ पाती उससे पहले ही गाड़ी से दो बदमाश उतरे और उसे जबरदस्ती अपने साथ कार में घसीट लिया।
पीड़िता के मुताबिक कार में मौजूद लड़कों ने उसके साथ गैंग रेप किया और उसके बाद अक्षरधाम के पास उसे छोड़कर फरार हो गए। युवती किसी तरह निकट के पुलिस स्टेशन पहुंची और अपनी आपबीती बताई। दिल्ली पुलिस की टीम शनिवार को युवती को लेकर नोएडा पहुंची जहां उसका जिला अस्पताल मेडिकल कराया जा रहा है। बताया जाता है युवती सेक्टर 36 की रहने वाली है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।