शिवहर में नाव पलटी, तेज धार में बह गईं 4 महिलाएं
(BIHAR, BIHAR)

शिवहर के पुरनहिया थाने के खैरा पहाड़ी घाट के पास बुधवार को बागमती नदी में नाव पलटने से चार महिलाएं नदी की तेज धार में बह गईं। इनमें दो युवतियां भी थीं। देर शाम तक एसडीआरएफ की टीम उनकी तलाश में लगी हुई थी। डीएम राज कुमार व एसपी प्रकाशनाथ मिश्र भी अधिकारियों के दल के साथ घटनास्थल पर कैम्प कर रहे थे।
हादसे में डूबनेवालों में काजल कुमारी नीतू कुमारी सिया सुंदरी देवी और मुस्मात कौशल्या देवी शामिल हैं। सभी खैरा पहाड़ी गांव की ही रहनेवाली हैं। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब नौ बजे बागमती के खैरा पहाड़ी के पास एक ही नाव पर क्षमता से अधिक ग्रामीण सवार होकर पशुचारा के लिए जा नदी के उस पार जा रहे थे। इसी दौरान नाव असंतुलित होकर पलट गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार नाव पर कुल 20 लोग सवार थे। इनमें से16 को किसी तरह बाहर निकाल लिया गया। लेकिन चार लोग नहीं निकल सके। हादसे में अधिक पानी पीने से शांति देवी व वीणा की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें इलाज के लिए शिवहर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीएम राज कुमार ने बताया कि लापाता लोगों की खोज लगतार की जा रही है। गोताखोर टीम लगी है। इधर एक ही साथ चार लोगों के डूबने से पूरे खैरा पहाड़ी गांव में कोहराम मच गया है। गांव में दशहरे की खुशी गम में बदल गई है।


Digital Desk: Firoz Khan

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।