डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस में सवार एक महिला से सेना के जवान ने की छेड़खानी.....
(UTTARPRADESH, UTTARPRADESH) डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस में सवार एक महिला से सोमवार की रात सेना के जवान ने पटना के आसपास छेड़खानी की। महिला की शिकायत पर टीटी ने मुगलसराय कंटोल रूम को सूचना दी। ट्रेन के मुगलसराय स्टेशन पर रात एक बजे पहुंचने पर जीआरपी व आरपीएफ के जवानों ने आरोपित सेना के जवान को हिरासत में ले लिया। जीआरपी आरोपित के खिलाफ धारा 354 के तहत मुकदमा दर्जकर कार्रवाई में जुटी है।

डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जा रही 12423 अप राजधानी एक्सप्रेस के बी ई वन कोच में गुवाहाटी की एक महिला सवार होकर नई दिल्ली जा रही थी। ट्रेन के पटना से रवाना होते ही बर्थ संख्या 45 पर सवार गुड़गांव निवासी सेना के जवान मुकेश कुमार महिला से छेड़खानी करने लगा। मुकेश कुमार असोम के मरयानी स्थित सेना में जवान है। महिला के शोर मचाने पर टीटी मौके पर पहुंच गया। टीटी ने तत्काल मुगलसराय कंट्रोल रूम को सूचना दी।

ट्रेन मुगलसराय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या छह पर सोमवार की रात एक बजे पहुंची। ट्रेन के पहुंचते ही जीआरपी कोतवाल आरके सिंह व आरपीएफ उपनिरीक्षक राणा सिंह मौके पर पहुंचे। महिला की शिकायत पर सेना के जवान को हिरासत में ले लिया गया। जीआरपी कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपित सेना के जवान के खिलाफ 354 धारा के तहत मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।