दिल्ली की हवा में घुला जहर : डिप्टी CM सिसोदिया ने रविवार तक स्कूल बंद रखने के दिये आदेश
(DELHI, DELHI) दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को प्रदूषण के खतरनाक स्तर को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी के स्कूलों को रविवार तक बंद रखने की घोषणा की।
सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा, “दिल्ली में हवा का स्तर खराब हो गया है। इस स्थिति में, बच्चों के स्वास्थ्य के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता।
इससे पहले सरकार ने मंगलवार को निर्देश दिया था कि आज राजधानी में सभी प्राइमरी स्कूल बंद रहेंगे। सभी स्कूली बच्चों के लिए खेल कूद जैसी गतिविधियां बंद रखने का भी आदेश दिया था। आपको बता दें कि हवा की गुणवत्ता सूचकांक (एयर क्वालिटी इंडेक्स) के आज 500 के स्केल पर 448 पर पहुंचने के बाद यह फैसला लिया गया है।
सिसोदिया के कायार्लय से जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, "वायु प्रदूषण असहनीय हो गया है, जिससे सभी प्रभावित हो रहे हैं। इसने शहर को अपनी चपेट में ले लिया है। इसकी वजह हरियाणा और पंजाब में पराली जलाए जाने से लेकर वाहन और मैन्युफैक्चरिंग भी हो सकता है, लेकिन तथ्य यही है कि इससे दिल्ली के निवासियों की सेहत प्रभावित हो रही है। आदेश में कहा गया है, स्थिति की समीक्षा रविवार को की जाएगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।