पुलिस आयुक्त ने गुरुवार को ये बातें गुरुग्राम पुलिस की सफाई में कहीं। उन्होंने कहा पुलिस ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए ईमानदारी से काम किया। खिरवार ने कहा कि गुरुग्राम पुलिस के ऊपर कोई दबाव नहीं था। उन्होंने उम्मीद जताई कि मुझे उम्मीद है कि सीबीआई सही अपराधी को पकड़ेगी और परिवार को न्याय दिलाएगी।
गौरतलब हो कि पुलिस आयुक्त संदीप खिरवार भी सीबीआई में रह चुके हैं। गुरुग्राम पुलिस ने सात दिन में इस मामले की चार्जशीट दाखिल का ऐलान किया था। तब सीपी ने जांच सही दिशा में होने और अशोक के खिलाफ पुख्ता सबूत होने की बात कही थी, लेकिन गुरुग्राम पुलिस की थ्योरी किसी के गले नहीं उतर रही थी। प्रद्युम्न के परिवार और अभिभावकों को भरोसा नहीं हो रहा था। ऐसे में परिवार ने सीबीआई जांच की मांग की और सुप्रीम कोर्ट को दरवाजा खटखटाया। चौतरफा दबाव के राज्य सरकार ने 15 सितंबर को सीबीआई जांच का ऐलान कर दिया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।