पुलिस ने मीडिया को बताया कि घटना नवी मुंबई इलाके के जूनीनगर की हैं जहां चोरों में रविवार व शनिवार की मध्य रात्रि को लूट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संदेह है कि घटना के बारे में पांच महीने पहले योजना बनाई गई थी।
सोमवार को बैंक के कर्मचारी जब बैंक पहुंचे तो उन्हें इस लूट के बारे में जानकारी मिली। बैंक लॉकरों जब देखा गया तो कई का ताला टूटा और सामान गायब मिला।
चोरों ने बहुत ही शातिराना तरीक से लूट की घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि चोरी के आरोपी पहले बैंक के बगल में एक दुकान किराए पर ली काफी समय से वह बैंक में घुसने के लिए सुरंग बनाने का काम कर रहे थे। बैंक शाखा में कुल 225 लॉकर मौदूद थे जिनमें आरोपी 30 को लूटने में कामयाब रहे।
पुलिस अभी सीसीटीवी कैरों की मदद से लूट का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।