करेली थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला एक प्राइवेट बैंक में नौकरी करती है। वो 5 बच्चों की मां है। उसके पति सऊदी में नौकरी करते हैं।
महिला के मुताबिक 2008 में मेरा किसी से फोन पर विवाद हो गया था। उसके बाद मारपीट हो गई थी। मैंने शाहगंज थाने के दायरा शाह अजमल पुलिस चौकी में एप्लिकेशन देकर मदद मांगी थी।
उस वक्त चौकी इंचार्ज एसआई नरेंद्र सिंह ने मेरी मदद की। इसके बाद उनका मेरे घर आना-जाना हो गया। एक दिन वो घर आए और मुझे अकेले देख रेप कर दिया। विरोध करने पर पहले पिस्टल निकाल कर गोली मारने की धमकी दी, फिर जिंदगी भर का साथ निभाने का वादा कर शादी का झांसा दिया।
मुझे बाद में पता चला कि वो शादीशुदा है और उसे 22 साल की एक बेटी और 15 साल का बेटा है।अगस्त-2017 में एक दिन मुझे जहानाबाद थाने पर बुलाया और मेरे साथ बदसलूकी की। इतना ही नहीं उसने कहा कि बेटी को लेकर क्यों नहीं आई। अपनी बेटी को मुझे सौंप दो। वो मुझे बहुत अच्छी लगती है।
विरोध करने पर उसने थाने में ही मुझसे मारपीट शुरू कर दी। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने भी कोई एक्शन नहीं लिया। जख्मी हालत में मैं इलाहाबाद लौट आई।
इसी के बाद मैंने पुलिस कम्प्लेन करने की सोची और आईजी-एसएसपी से मदद की गुहार लगाई। मैंने एसएसपी को सालों तक एक कमरे में साथ रहने के फोटो और वीडियो भी प्रमाण के तौर पर दिए हैं।
8 सालों की लिव-इन के दौरान दारोगा ने करीब 8 बार उसका अबॉर्शन कराया। वो हर बार यही कहता था कि मैं अपनी बीवी को तलाक देकर तुमसे शादी करूंगा लेकिन उसने ऐसा नहीं किया।
अगस्त से अब तक मैं इसी कोशिश में थी कि वो शादी करने को राजी हो जाए और मुझे केस न करना पड़े लेकिन वो नहीं माना। वो अब भी मान जाए तो मैं उससे शादी कर लूंगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।