बांदीपुरा में सेना ने ढेर किए 5 आतंकी, एक जवान भी शहीद....
(DELHI, DELHI) जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा में सेना और आतंकियों के बीच एनकाउंटर की खबर है। इसमें सुरक्षाबलों ने पांच आतंकियों को मार गिराया है। इस एनकाउंटर में एक आईएएफ गार्ड शहीद और दो जवान घायल हुए हैं।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह एनकाउंटर हाजिन इलाके में हुआ। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच आॅपरेशन अभी जारी है। दोनों ओर से गोलीबारी चल रही है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सेना के जवानों को इलाके के चंदरगीर गांव में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च आॅपरेशन शुरू किया।
उन्होंने बताया कि सर्च आॅपरेशन शुरू होने के बाद आतंकियों की तरफ से गोलीबारी की गई जिसके बाद सेना के जवानों ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए पांच आतंकियों को ढेर कर दिया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।