पीड़ित महिला ने बताया कैब ड्राइवर ने मेरे साथ दुर्व्यवहार किया और मुझे छूने की कोशिश की। उसने कार को लॉक कर दिया था जिसकी वजह से मैं कार से बाहर नहीं निकल सकी और उसके बाद उसने मेरे पास आने की कोशिश की। फिर मैंने शोर मचाते हुए कार की खिड़कियों को पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद उसने कार का लॉक खोल दिया और मैं कैब से बाहर निकलकर भागी। जैसे ही रविवार रात को मैं घर पहुंची मैंने ओला में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की। लेकिन शिकायत अगले दिन ही दर्ज हो पाई।
पीड़िता का कहना है कि ड्राइवर ने फोन करके उसे धमकाया भी था। उन्होंने बताया अगले दिन सोमवार को ड्राइवर ने मुझे फोन किया और कहा कि मेरे खिलाफ शिकायत दर्ज मत कराना है। महिला ने इस मामले की शिकायत पुलिस में भी की है। महिला ने बताया पुलिस ने ड्राइवर को कॉल किया और मुझे धमकाने और कॉलिंग करने के लिए चेताया। मैंने पुलिस में अभी तक लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।