अलवर के एसपी राहुल प्रकाश ने बताया कि रात करीब 1.30 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि तस्करों का समूह झंकार होटल और इंदिरा गांधी स्टेडियम के पास अवारा जानवरों को घेर रहा है। इसके बाद पुलिस सचेत हो गई और उन्होंने नाकाबंदी कर दी। लेकिन तस्करों ने जनता कॉलोनी में नाके पर पहुंचकर एक चेक प्वाइंट को उड़ा दिया और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली एक तस्कर को लग गई।
फायरिंग में पिकअप का टायर फट गया और वह रुक गई। इसके बाद उसमें सवार बाकी लोग घायल युवक को वहीं छोड़कर भाग गए। गाड़ी से एक देसी बंदूक और कारतूस बरामद किया गया है। इसके अलावा ट्रक में सवार पांच जानवरों को स्थानीय गऊशाला भेज दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक मामले की जांच के लिए जयपुर से फोरेंसिक और खोजी कुत्तों की टीम पहुंची है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।