रणनीतिक ऑपरेशन मे भारतीय सेना ने 2017 में मारे 138 पाक सैनिक
(DELHI, DELHI) भारतीय सेना की तरफ से 2017 के रणनीतिक ऑपरेशन में पाकिस्तान को जबरदस्त नुकसान झेलना पड़ा और उसके 138 जवान मारे गए। हालांकि सरकार के खुफिया सूत्रों के मुताबिक जम्मू कश्मीर में सीमा पार से फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवायी और रणनीतिक ऑपरेशन में जहां पाकिस्तान को अच्छा खासा नुकसान हुआ तो वहीं दूसरी तरफ इसी दौरान भारतीय सेना के 28 जवान भी नियंत्रण रेखा के पास शहीद हो गए।
सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना इतनी तादाद में अपने सैनिकों के हताहत की बात नहीं मानी और कुछ मामलों में सैनिकों की मौत को नागरिक की क्षति करार दिया।
पिछले एक साल के दौरान भारतीय सेना की तरफ से संघर्ष विराम उल्लंघन और जम्मू कश्मीर में आतंकी गतिविधियों के खिलाफ काफी कड़ा रूख अपनाया गया है। खुफिया सूत्रों ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि साल 2017 में सीमा पार फायरिंग के खिलाफ जवाबी कार्रवायी और रणनीतिक ऑपरेशन में पाकिस्तानी सेना के 138 जवान मारे गए जबकि 155 घायल हुए। हालांकि इस दौरान 70 भारतीय सेना के जवान भी सीमापार फायरिंग और अन्य घटनाओं में घायल हुए।
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक 2017 में कुल 860 संघर्ष विराम उल्लंघन के मामले सामने आए जबकि 2016 में ये मामले सिर्फ 221 थे। सूत्रों के मुताबिक ऐसा प्रतीत होता है कि पाकिस्तानी की ये नीति है कि वह अपने सेना के जवानों की मौत को स्वीकार ना करे। उन्होंने करगिल का भी उदाहरण दिया जब भारत की तरफ से सबूत देने के बावजूद पाकिस्तान ने अपनी सेना की मौत से इनकार कर दिया था।
सूत्रों ने यह भी बताया कि पिछले साल 25 दिसंबर को जब पांच सेना के कमांडों ने जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पार कर तीन पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया था उस वक्त पाकिस्तान की तरफ से इसे मानते हुए ट्वीट किया गया था। लेकिन बाद में उसे डिलीट कर दिया गया था।
ये भी पढ़ें अपील शहीद जवान के बेटे ने कहा अब ऐसे नहीं मानेगा पाकिस्तान

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।