जानकारी के मुताबिक कासगंज में आज सुबह पुलिस की मौजूदगी में उपद्रवियों ने चार दुकानों में आग लगा दी वहीं एक बस को भी जलाने की कोशिश की गई इसपर पुलिस कमिश्नर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा की हालत काबू में है लापरवाह अफसरों पर करवाई होगी ।
वहीं कासगंज में झड़प के दौरान मारे गए युवक चंदन गुप्ता के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रही साध्वी प्राची को सिकंदराराऊ में पुलिस ने रोका। गाड़ी की चाबी निकाली। गुस्साई साध्वी प्राची ने पंत चौराहे पर ही शुरू कर दिया धरना । काफी पुलिस तैनात। कासगंज जाने पर अड़ीं दिल्ली से आयीं प्राची।
शुक्रवार को तिरंगा यात्रा के दौरान हुए उपद्रव के बाद एसएसपी सहित अधिकांश पुलिस कासगंज पहुंच गई। कासगंज के सीमावर्ती कस्बों में अर्लट जारी कर दिया गया है। वाहनों पर विशेष नजर रखी जा रही है। कासगंज की ओर कोई भी रोडवेज बस नहीं जाने दी जा रही है। रोडवेज बस स्टैंड से पर काफी भीड का जमावाडा शुक्रवार को रहा।
कासगंज रोड पर पुलिस का पिकेट लगा दिया गया है। किसी भी वाहन को जाने की छूट नहीं दी जा रही है। निजी वाहनों को पुलिस चेक कर रही है। इससे कोई संदिग्ध व्यक्ति जाने न पाए। सीओ सिटी तथा एसडीएम सदर इस पूरे क्षेत्र में नजर रखे हुए है। एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने शुक्रवार की दोपहर से कासगंज में डेरा जमा हुए है। कासगंज में हुए इस उपद्रव की खबर ले रहे है। अपने-अपने रिश्तेदारों से फोन पर जानकारी कर रहे है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।