पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों ने शहर के काका सराय इलाके में अस्पताल के बाहर जट्ट उर्फ अबू हंजला को ले जा रहे पुलिस दल पर गोलीबारी की। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया जबकि एक अन्य अस्पताल में अपने जीवन के लिए संघर्ष कर रहा है।
उन्होंने कहा कि एक पुलिसकर्मी की कार्बाइन राइफल भी लापता बताई जा रही है। अधिकारी ने बताया कि इलाके को घेर लिया गया है और आतंकवादियों को पकड़ने के लिए तलाश शुरू कर दी गई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।