सुंजवां अटैक-घायल मेजर ने होश में आते ही पूछा यह दिलेर सवाल
(DELHI, DELHI) जम्‍मू के सुंजवां आर्मी बेस पर हुए आतंकी हमले में घायल हुए मेजर अभिजीत को होश आ गया है। आतंकी हमले में घायल हुए मेजर अभिजीत को जैसे ही होश आया उनका पहला सवाल सुनकर सभी का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। मेजर जनरल नादीप नैथानी ने बताया मेजर अभिजीत का मनोबल बेहद ऊंचा है। सर्जरी के तुरंत बाद उन्‍होंने सबसे पहला सवाल यही पूछा कि हमला करने वाले आतंकवादियों का क्‍या हुआ वह फील्‍ड में जाने के लिए बेहद उत्‍सुक हैं। अब उनकी हालत काफी ठीक है।
मेजर अभिजीत से जब बात की गई तो उन्‍होंने कहा मैं अब ठीक हूं और काफी अच्‍छा महसूस कर रहा हूं। मैं डॉक्‍टरों से बातचीत कर रहा हूं। उन्‍होंने मुझे बताया कि अगले कुछ दिनों में मैं बैठ और चल फिर सकता हूं। मुझे नहीं पता कि पिछले 3-4 दिनों में क्‍या हुआ है। अभिजीत का इलाज उधमपुर के आर्मी हॉस्पिटल में चल रहा है। इस आतंकी हमले में 6 जवान शहीद हो गए। हमले को अंजाम देने वाले सभी आतंकियों को भी सेना के जवानों ने ढ़ेर कर दिया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।