शादी समारोह में LPG गैस सिलेंडर फटने से 5 लोगों की मौत
(India) अजमेर जिले के ब्यावर में शुक्रवार शाम को एक शादी समारोह में 3 LPG गैस सिलेंडर फटने के बाद हुए धमाकों से 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 21 से ज्यादा गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इनमें से 6 की हालत नाजुक होने पर अजमेर रैफर किया गया। 17 लापता लोगों की तलाश जारी है। धमाका इतना जोरदार था कि इमारत की छत ही गिर गई साथ ही आसपास के करीब 12 मकानों को भी नुकसान पहुंचा। मलबा हटाने का काम जारी है। मृतकों की तादाद और बढ़ भी सकती है। अजमेर जिले में आने वाले ब्यावर शहर के नंद नगर स्थित कुमावत समाज भवन में शादी के दौरान शुक्रवार शाम ये हादसा हुआ। हादसे का कारण समारोह स्थल पर हलवाई द्वारा एक सिलेंडर से दूसरे सिलेंडर में गैस भरना बताया जा रहा है। कोई कुछ समझ पाता, इससे पहले आग ने भयानक रूप ले लिया और एक के बाद एक 3 सिलेंडरों में धमाका हो गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।