9 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या शव जंगल में फेंका
(India) दो दिन पहले बालिका के साथ रेप के बाद हुई हत्या का मामला थमा नहीं कि परिवार में ही हो रहे तिलक समारोह में शामिल होने गई 9 वर्षीय बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। शव गांव के बाहर जंगल में फेंककर आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दिया।

थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव केल्टा में एक तिलक समारोह में शामिल होने के लिए बालिका अपने परिजनों के साथ गई थी। रात्रि करीब 10 बजे गांव के ही पिंटू आदि ने बालिका से पीने के लिए पानी मंगाया। इसी समय आरोपी, बालिका को दुकान से चीज दिलाने के बहाने गांव के बाहर बनी नर्सरी में ले गया, वहां वारदात कर हत्या कर दी गई। तिलक समारोह संपन्न होने के बाद जब बालिका नहीं मिली तो परिजनों ने तलाश की रात करीब 3 बजे बालिका का शव नर्सरी में पड़ा मिला। बच्ची की हालत देख परिजन दंग रह गए घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। रात्रि में एएसपी सहित तमाम फोर्स मौके पर पहुंच गई। बालिका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है इस घटना के बाद जनपद भर में दहशत के साथ आक्रोश है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।