जानकारी के अनुसार बच्ची यमुनानगर के जठलाना कस्बे की रहने वाली है। घटना उस वक्त हुई जब बच्ची के माता-पिता घर पर नहीं थे। इस दौरान 4 आरोपी आए और बच्ची को सोते हुए उठा कर एक सुनसान जगह पर ले गए। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि सुनसान जगह पर ले जाकर दो युवकों ने उसके साथ रेप किया और बाकी दो तमाशबीन बने वहीं खड़े रहे।
पुलिस के मुताबिक, बच्ची के माता पिता किसी काम से बाहर गए थे। उसी समय गांव के दो बदमाश अपने दो साथियों के साथ घर में घुसे और बच्ची को जबरन उठाकर मंदिर परिसर में ले जाकर गैंगरेप किया और उसके बाद हत्या की कोशिश की। दीवार में सिर मारने से बच्ची बेहोश हो गई जिसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। बच्ची को जब होश आया तो वो जैसे तैसे घर पहुंची और घरवालों को सारी बात बताई।
इसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जांच के दौरान यह भी पता चला है कि आरोपी क्षेत्र के जठलाना और मोहरी गांव के निवासी हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।