(India)
नाबालिग लड़की के बलात्कार के एक मामले में बुधवार को जोधपुर की एक अदालत आसाराम बापू पर फैसला सुनाएगी। इस फैसले के आने से पहले ही दिल्ली से लेकर जोधपुर तक सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। पुलिस को शक है कि राम-रहीम पर आए फैसले के बाद जिस तरह उनके समर्थकों ने दिल्ली समेत कई जगहों पर उपद्रव किया था, कुछ वैसा ही इसबार भी करने की कोशिश हो सकती है। आशंका है कि यदि आसाराम दोषी ठहराए जाते हैं तो उनके समर्थक हंगामा कर सकते हैं। जोधपुर के पुलिस आयुक्त अशोक राठौर ने बताया कि फैसले के दिन बड़ी संख्या में समर्थकों के जोधपुर पहुंचने की आशंका को देखते हुए जिले में धारा-144 लागू कर दी गई है। राठौर ने कहा, ‘हमें खुशी है कि अदालत ने जेल परिसर के अंदर फैसला सुनाए जाने के हमारे आग्रह को स्वीकार किया। राजस्थान पुलिस आसाराम के समर्थकों के फैसले से पहले या फैसले के दिन राजस्थान के शहर जोधपुर पहुंचने की योजना की सूचना के बाद से पड़ोसी राज्यों से भी सहयोग मांग रही है।' उन्होंने कहा कि अगर जरूरत हुई तो अर्धसैनिक बलों को भी तैनात किया जाएगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।