शैलजा मर्डर केस मे दोनों के रिश्तों की शुरुआत फेसबुक पर झूठ से हुई थी
(DELHI, DELHI) शैलजा हत्याकांड में गिरफ्तार हुए मेजर निखिल राय हांडा ने पुलिस पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। आरोपी निखिल हांडा के कुबूलनामे के अनुसार, उसके और शैलजा के रिश्ते की शुरुआत झूठ के जरिए हुई थी। पुलिस अब मेजर की बताई कहानी की बारीकी से पड़ताल में जुटी है।

जम्मू तैनाती के दौरान दोस्ती हुई आरोपी मेजर ने पुलिस को बताया कि उसके और शैलजा के बीच रिश्ते की शुरुआत जम्मू तैनाती के दौरान तीन साल पहले वर्ष 2015 में फेसबुक के जरिए हुई थी। तब शैलजा ने बताया था कि उसका पति बैंक मे काम करता है। जबकि मेजर ने भी खुद को दिल्ली का एक बड़ा कारोबारी बताते हुए उससे दोस्ती की थी। कुछ दिनों तक चली इस दोस्ती के दौरान नजदीकी बढ़ी तो मिलने का कार्यक्रम तय हुआ। इसके बाद दोनों ने अपना असली परिचय दिया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।