उन्होंने बताया कि नन ने कहा है कि 2014 में जिले के कुरावलंगद क्षेत्र में एक अनाथालय के नजदीक एक गेस्ट हाउस में पहली बार उससे यौन शोषण किया गया। नन ने दावा किया कि उसने गिरजाघर के अधिकारियों को शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस बीच बिशप ने नन के खिलाफ एक जवाबी शिकायत दर्ज कराई है और आरोप लगाया है कि उसका तबादला करने की वजह से ही वह बदला ले रही हैं। जिला पुलिस प्रमुख ने पुलिस उपाधीक्षक को दोनों शिकायतों की जांच करने के निर्देश दिए है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।