बिहार मे पापा ने बोला और 12 साल के लड़के ने 10 साल के मासूम की काटी गर्दन
(BIHAR, India) बिहार के अररिया जिले में एक सनसनीखेज वारदात हुई। 12 साल के एक बच्चे ने अपने दस वर्षीय दोस्त की गर्दन काटकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी गांव वालों को मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी को पकड़ लिया है।

जानकारी के मुताबिक यह वारदात जिले के कुर्साकांटा के बरहट में हुई। पुलिस का कहना है हत्या के कारण का अभी पता नहीं चल सका है लेकिन हत्यारोपी बच्चे ने बताया कि उसके पापा और फूफा ने कहा था कि उसको मार दो। इसलिए उसने हत्या की है। पुलिस हत्यारोपी के परिजनों से पूछताछ की तैयारी कर रही है। हालांकि पुलिस के बड़े अधिकारी अभी इस घटना पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। उनका कहना है जांच के बाद ही कुछ बताया जा सकता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।