MP मे  मंदसौर के बाद अब सतना में 4 साल की बच्ची से रेप  हवाई जहाज से भेजा जाएगा दिल्ली एम्स
(Berasia, Bhopal) मध्य प्रदेश के सतना में रविवार को एक चार साल की बच्ची के साथ रेप करने की घटना सामने आई है। पिछले दस दिनों में मध्य प्रदेश में मंदसौर के बाद नाबालिग के साथ रेप की यह दूसरी घटना है। सतना के एसपी राजेश हिंगणकर ने बताया कि एक स्थानीय स्कूल में बतौर गेस्ट टीचर काम करने वाले महेंद्र सिंह गोंड ने रेप करने की बात कबूल की है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि गोंड पीड़िता के पिता को जानता था और उसने घटना वाली रात भी उसके पिता से बात की थी।

पुलिस ने बताया कि गोंड ने घर के बाहर आंगन में सो रही बच्ची को उस वक्त उठा लिया था, जब उसके पिता आधी रात को शौच के लिए चले गए थे। गोंड उस बच्ची को वहां से करीब दो किलोमीटर दूर जंगल ले गया जहां पर उसने उसके साथ रेप किया। घटना को अंजाम देने के बाद गोंड को लगा कि बच्ची की मौत हो गई है उसके बाद वह उसे एक पेड़ के नीचे छोड़कर फरार हो गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।