संसद का मानसून सत्र कल से विपक्ष के साथ मिलकर कांग्रेस लाएगी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव
(DELHI, India) संसद के मानसून सत्र की शुरुआत बुधवार से शुरू हो रही है लेकिन इसके हंगामेदार होने की पृष्ठभूमि पहले ही तैयार हो चुकी है। कांग्रेस ने मंगलवार को ऐलान किया कि वह विपक्षी दलों के साथ मिलकर सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी। लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने पत्रकारों से कहा, सोमवार को हुई विपक्षी दलों की बैठक में शामिल हुईं सभी पार्टियां अविश्वास प्रस्ताव लाने पर सहमत हुई हैं। हम कोशिश करेंगे कि सभी विपक्षी दलों को साथ लें। उन्होंने कहा, हम उम्मीद करते हैं कि प्रस्ताव के जरिये जनता की समस्याओं को सदन में रखने का मौका मिलेगा।
खड़गे ने कहा, यह कहा जाता है कि सदन विपक्ष नहीं चलने देता। यह बात प्रधानमंत्री और उनके लोग दोहराते हैं। जब हम महत्वपूर्ण मुद्दे रखते हैं, तो इनसे बचने के लिए सरकार की तरफ से नए नए तरीके ढूंढे जाते हैं। उन्होंने कहा, हम सदन को चलाना चाहते हैं और सारे मुद्दे जनता को बताना चाहते हैं। सोमवार को सभी विपक्षी दलों का मत था कि हम साझा मुद्दे उठाएंगे जो महत्वपूर्ण है और जनता के हित में है।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।