मॉब लिंचिंग पर सरकार सख्त रकबर खान हत्या मामले में मांगी रिपोर्ट
(DELHI, DELHI) केंद्र ने गो तस्करी के संदेह में राजस्थान के अलवर में एक व्यक्ति की कथित रूप से पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है। एक अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्रालय ने राजस्थान सरकार को इस घटना का विवरण उसमें शामिल लोगों को दंडित करने के लिए की गयी कार्रवाई और शांति बहाली के लिए उठाये गये कदम का ब्योरा उपलब्ध कराने को कहा है। राज्य सरकार से जल्द से जल्द इस मामले पर रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है।

पिछले शनिवार को अलवर के ललवांडी गांव में गाय तस्कर होने के शक में 28 वर्षीय रकबर खान को कुछ लोगों ने बुरी तरह मारा-पीटा था। राजस्थान पुलिस ने भी इस आरोप की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति बनायी है कि अलवर पुलिस ने गो तस्कर होने के संदेह में रकबर खान की बुरी तरह पिटाई होने के बाद उसे अस्पताल ले जाने में काफी देर कर दी थी।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।