जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में CRPF काफिले पर आतंकी हमला एक जवान शहीद
(Ganderbal, Srinagar) श्रीनगर में आतंकियों ने सीआरपीएफ की एक टुकड़ी पर हमला कर दिया। यह हमला श्रीनगर के बाटमालू चौक के पास किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हमले में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद भी हो गया है। हालांकि जवान शहीद होने की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। सुरक्षाबल के जवान आतंकियों की तलाश में जुटे हुए हैं।

वहीं जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास मोर्टार का गोला फटने से मंगलवार को 10 वर्षीय लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि शाहपुर सेक्टर में मोर्टार के गोले को टटोलने के दौरान इसमें विस्फोट हो गया जिसमें आशिक हुसैन घायल हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां से डॉक्टरों ने विशेष उपचार के लिए सरकारी चिकित्सा कॉलेज जम्मू भेज दिया। उन्होंने बताया कि मंगलवार तड़के निकटवर्ती सवजियान सेक्टर में आधे घंटे से ज्यादा समय तक छोटे हथियारों से गोलीबारी भी हुई। इस संबंध में आगे विवरण की प्रतीक्षा है।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।