राहुल की अध्यक्षता में सीडब्ल्यूसी की बैठक राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर समेत कई मुद्दों पर होगा मंथन आज
(DELHI, DELHI) कांग्रेस अध्यक्ष राहुल की अध्यक्षता में कांग्रस कार्यसमिति की दूसरी बैठक आज होने जा रही है। ऐसा माना जा रहा है कि इसमें असम राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर के अंतिम मसौदे (एनआरसी) जारी होने के बाद गरमायी देश की सियासत पर चर्चा हो सकती हे। साथ ही राफेल समेत कई अन्य मुद्दों पर मंथन किया जाएगा। इससे पहले 22 जुलाई को पहली बैठक हुई थी।

कांग्रेस में राहुल गांधी की अध्यक्षता से पहले कार्यसमिति की बैठक छह महीने और साल भर में एक बार होती थी। ऐसा माना जा रहा है कि इस बैठक में सरकार को घेरने के लिए रणनीति बनाई जा सकती है और आगामी चुनावों को लेकर पार्टी नेताओं से चर्चा की जा सकती है।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।