काला हिरण शिकार मामला में  सलमान खान की फिर बढ़ीं मुश्किलें  हर विदेश यात्रा से पहले लेनी होगी परमिशन
(DELHI, DELHI) बॉलीवुड के दबंग खान जहां एक और अपनी फिल्मों के लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं वहीं दूसरी और काला हिरण शिकार मामला उनका पीछा नहीं छोड़ रहा है। फिलहाल जमानत पर बाहर चल रहे सलमान खान एक बार फिर मुश्किल में पड़ते नजर आ रहे हैं। अब सलमान खान को अपनी हर विदेश यात्रा से पहले कोर्ट की इजाजत लेनी होगी। जोधपुर कोर्ट ने शनिवार को यह आदेशा जारी किया है।

बता दें कि सलमान खान की ओर से शुक्रवार को विदेश जाने के लिए अनुमति मांगे जाने को लेकर याचिका दायर की गई थी। शुक्रवार इस मामले पर सनुवाई अधूरी रह गई थी इसलिए आज इस पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने सलमान की अर्जी को खारिज कर दिया।

वहीं, काले हिरण शिकार केस में सलमान के वकील ने दूसरी अर्जी दायर की है। जिसके अंतर्गत 10 से 26 अगस्त तक सलमान के आबूधाबी व माल्टा जाने की अनुमति मांगी है। इस अर्जी पर कोर्ट की तरफ से सुनवाई बाकी है।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।