पीएम मोदी ने कहा कि वो अटल जी ही थे जो अपने प्रयासों से आतंकवाद के मुद्दे पर पूरे विश्व को भारत के साथ लाने में सफल हुए थे। अटल जी नाम से ही अटल नहीं थे उनके व्यवहार में भी अटल भाव नजर आता है। किशोर अवस्था से लेकर के जीवन के अन्त तक अटल जी देश के लिए देशवासियों के लिए और सामान्य लोगों के अरमानों के लिए जिए।
पीएम ने कहा जीवन कितना लंबा हो यह हमारे हाथ में नहीं है लेकिन जीवन कैसा हो ये हमारे हाथ में है और अटल जी ने जी करके दिखाया कि जीवन कैसा हो क्यों हो किसके लिए हो और कैसे हो। वहीं लाललृष्ण आडवाणी ने कहा कि ये मेरा सौभाग्य है कि मेरी मित्रता अटल जी के साथ 65 सालों तक रही। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा। वो मेरे किताब के विमोचन में नहीं आ पाए थे इसका मुझे बहुत दुख भी हुआ था।
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।