51 साल बाद जम्मू-कश्मीर में कोई राजनेता बना राज्यपाल
(India) मंगलवार को केंद्र सरकार ने सात राज्यों को नए राज्यपाल दिए है। बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक को जम्मू-कश्मीर का राज्य्पाल बनाया गया है, वही लालजी टंडन को बिहार का राज्यपाल बनाया गया है। 51 साल बाद जम्मू-कश्मीर में किसी राजनेता को राज्यपाल बनाया गया है।
सत्यपाल मलिक को जम्मू-कश्मीर का राज्य्पाल बनाने के पीछे कई वजह सामने आ रही है। अब बीजेपी राज्य में सरकार बनाने की कोशिशें तेज कर सकती है। इसके साथ ही ये नियुक्ति राज्य में पूर्व अधिकारियों पर अब तक निर्भर रहने की रणनीति में एक बदलाव का संकेत दे रही है।
सत्यपाल मलिक को जम्मू-कश्मीर का राज्य्पाल बनाने के पीछे सबसे पहली वजह ये बताई जा रही है कि इससे बीजेपी राज्य में सरकार बनाने की कोशिशें तेज करेगी। साथ ही बीजेपी को इससे सरकार बनाने में भी सहूलियत मिलेगी।
पाकिस्तान में इमरान खान की सरकार बनने के बाद से जम्मू-कश्मीर मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लाल किले से जम्मू-कश्मीर पर कहा था कि ‘ना गाली से, ना गोली से, हम देशभक्तों को गले लगाना चाहते है।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।