उन्होंने यह भी दावा किया कि सीबीआई मामले में निष्पक्ष कानूनी प्रक्रिया नहीं चाहती बल्कि वह मीडिया ट्रायल कराना चाहती है। पूर्व वित्त मंत्री ने ट्वीट किया सीबीआई का आरोपपत्र उन लोगों को नहीं दिया गया जिनके नाम इसमें हैं। इसे एक अखबार को लीक किया गया जो इसे किस्तों में प्रकाशित कर रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया सीबीआई को अदालत में निष्पक्ष सुनवाई में कोई दिलचस्पी नहीं है। वह मीडिया ट्रायल चाहती है। सीबीआई न्यायिक प्रक्रिया का मजाक बना रही है। चिदंबरम ने इस मामले को लेकर सीबीआई पर कल भी निशाना साधा था।
दरअसल, चिदंबरम एयरसेल-मैक्सिस सौदे मामले में नियमों की अहवेलना के आरोप का सामना कर रहे हैं। आरोप है कि संप्रग सरकार में वित्त मंत्री रहते हुए चिदंबरम ने 3,500 करोड़ रुपये की एफडीआई की स्वीकृति आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति की मंजूरी के बिना दी थी।
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।