तेल की बढ़ती कीमतों के लिए नहीं है जिम्मेदार बीजेपी - रविशंकर प्रसाद
(India) पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस समेत 21 विपक्षी दलों की ओर से बुलाए गए भारत बंद के दौरान भारी हिंसा और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आयी हैं। हालांकि, कुछ दलों और गैर बीजेपी शासित राज्यों की तरफ से यह वादा किया गया था कि प्रदर्शन के दौरान लोगों को किसी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। इसके साथ ही, जरुरी सामानों की आपूर्ति भी प्रभावित नहीं होने दी जाएगी।
भारत बंद के चलते तेलंगाना, ओडिशा, बिहार, महाराष्ट्र समेत पूरे देश में इसका व्यापस असर देखा जा रहा है। मुंबई में जहां एमएनएस कार्यकर्ताओं ने जबरदस्ती दुकानों बंद करायी तो वहीं दूसरी तरफ पटना में विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं की तरफ से बसों में तोड़फोड़ की गई और कई जगहों पर ट्रेन का परिचालन रोक दिया गया।
दिल्ली में धरने में सोनिया गांधी के साथ शामिल हुए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार ने कई ऐसी कदम उठाएं हैं जो राष्ट्रहित में नहीं है। ऐसे में सरकार को बदलने का जल्द ही समय आएगा।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।