जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में सेना को बड़ी सफलता मार गिराए दो आतंकी ऑपरेशन जारी
(JAMMUandKASHMIR, JAMMUandKASHMIR) जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का खून-खराबा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला मंगलवार को कुपवाड़ा के हंदवाड़ा का है। घात लगाकर बैठे आतंकी बड़े हमले को अंजाम देने की फिराक में थे। मुस्तैद सुरक्षाबलों ने आतंकियों को उनके मंसूबे में कामयाब नहीं होने दिया। वक्त रहते ही आतंकियों पर हमलावर हुए सुरक्षाबलों को इस ऑपरेशन में बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है।

आतंकियों से मुठभेड़ के बाद पूरे क्षेत्र में इंटरनेट सेवा रोक दी गई है। बताया जा रहा है कि ये एनकाउंटर सोमवार को शुरू हुआ था। ऑपरेशन को 30 राष्ट्रीय रायफल, 92 बटालियन सीआरपीएफ ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया। देर रात करीब 2.30 बजे आतंकियों के मौजूदगी की खबर लगी थी।

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले से आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा उसे चिनाब घाटी में फिर से आतंकवाद को जीवित करने का जिम्मा सौंपा गया था।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।