बाद में अधिकारी की तरफ से इस बात की पुष्टि की गई कि जो बंदूकधारी मारे गए उनमें से एक हैदर था। मंगलवार को जिस जगह पर मुठभेड़ हुई वहां पर त्राल इलाके में हाल में सुरक्षाबलों पर हमले को लेकर हैदर की सरगर्मी के साथ तलाश की जा रही थी।
अधिकारियों के मुताबिक, सुरक्षाबलों पर हमले में इस्तेमाल किए जानेवाले एएम-4 कार्बाइन भी मुठभेड़ स्थल से बरामद की गई है। यह मुठभेड़ ऐसे वक्त पर हुई है जब ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही थी कि जैश की तरफ से सुरक्षाबलों पर हमले के लिए स्नाइपर का इस्तेमाल किया जा रहा था।
पिछले एक महीने के दौरान कश्मीर में बंदूकधारियों के हमले में तीन सुरक्षाकर्मी शहीद हुए हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।