मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी बोले खोखले वादे सुनने हैं तो BJP के नेताओं का भाषण सुन लीजिए और सच्चाई सुननी है तो मुझे सुनिए
(MADHYAPRADESH, MADHYAPRADESH) मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव (MP Election 2018) में कांग्रेस के लिए प्रचार के दौरान पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी पर कई वार किए। राहुल ने कहा कि खोखले शब्द और वायदे सुनने हैं तो बीजेपी के नेताओं का भाषण सुन लीजिए। सच्चाई सुननी है तो मेरे भाषण सुनिए। उन्होंने कहा कि हर रोज हर स्तर पर ऊपर से नीचे आपका पैसा चोरी किया जाता है।

राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी नेता सर्जिकल स्ट्राइक की बात करते हैं लेकिन वह ये जानते है कि उस दौरान इस्तेमाल किए गए हेलीकॉप्टर एचएएल में बनाए गए। फिर राफेल डील को एचएएल से क्यों लिया गया। उन्होंने कहा कि पहले हर भाषण में बीजेपी के नेता भ्रष्टाचार किसान रोज़गार की बात करते थे। अब न भ्रष्टाचार की बात करते हैं न किसान की बात करते हैं और न ही रोज़गार की बात करते हैं।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।