सेकेंडो में करते हुए कार की बैट्री की चोरी, दिल्ली पुलिस ने तीन चोरों को किया गिरफ्तार




 सेकेंडो में करते हुए कार की बैट्री की चोरी, दिल्ली पुलिस ने तीन चोरों को किया गिरफ्तार





 सेकेंडो में करते हुए कार की बैट्री की चोरी, दिल्ली पुलिस ने तीन चोरों को किया गिरफ्तार
(India) नई दिल्ली: कारों से बैट्री चुराने में 30 सेकेंड का समय लेने वाले तीन चोरों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार दक्षिण दिल्ली से अबतक ये लोग कारों से 5000 बैट्रियों की चोरी कर चुके हैं.


पुलिस ने बताया कि उनकी पहचान शहजाद, गुल मोहम्मद और जुबैर के रूप में की गयी है. जुबैर लोनी इलाके का जबकि दोनों अन्य आईपी एक्सेटेंशन के रहने वाले हैं. उन्होंने बताया कि आरोपियों ने एक रात में 90 कारों से उनकी बैट्रियां चुरायी थी.


पुलिस को शिकायत मिली थी कि आए दिन पार्किंग से कार की बैट्रियां चोरी हो जा रही है. जिसके बाद पुलिस इस मामले पर कड़ी नजर रखने लगी. धीरे धीरे पुलिस को इसके सरगना के बारे में सूचना मिली. सूचना के आधार पर पुलिस ने इन चोरों को गिरफ्तार कर लिया.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।