33.5 करोड़ जनधन खातों में से 25.6 करोड़ ऐक्टिव
(India) 6 करोड़ ग्रामीण और डेढ़ करोड़ शहरी परिवारों तक पहुंच बनाने का शुरुआती लक्ष्य पूरा करने के बाद, जनधन योजना के तहत 33.5 करोड़ खाते खोले गए हैं। इनमें 25.6 करोड़ रुपये ऑपरेशनल हैं। इन खातों में जमा राशि करीब 85,494 करोड़ रुपये है। इस योजना के लिए सरकार ने अब नया लक्ष्य तय किया है। सरकार की कोशिश है कि यह योजना अब हर उस वयस्क व्यक्ति तक पहुंचे, जिसके पास बैंक में खाता नहीं है। सरकार ने संसद में बताया कि सरकार की तरफ से अब तक 26 करोड़ रुपे कार्ड जारी किए जा चुके हैं। इसमें ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी के साथ माइक्रो यूनिट के लिए क्रेडिट गारंटी की योजना भी है।

नॉर्म्स के मुताबिक, जिस खाते में दो साल में एक बार भी ट्रांजेक्शन हुआ है, उसे ऐक्टिव माना जाता है। लगभग 76 प्रतिशत खाते ऐक्टिव हैं। इनमें कई खातों का इस्तेमाल डीबीटी (डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर) के लिए होता है। जबकि ओवरड्राफ्ट सुविधा सिर्फ उन्हीं खातों को दी जाती है, जिनमें नियमित तौर पर क्रेडिट होता है। ओवरड्राफ्ट के लिए अधिकतम सीमा 5000 से 10000 कर दी गई है, जबकि समय सीमा 60 साल से 65 साल की गई है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।